मैं अपने 12 साल के बच्चे को वजन कम करने में कैसे मदद कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:02

बच्चों के लिए फायदेमंद ये सुपरफूड

बच्चों का मोटापा कम कर देंगी ये चीजें, जानिए बेस्ट डाइट प्लान :-

1. फल
वजन घटाने में फल मदद करते हैं. फलों में विटामिन ए, सी, बी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके सेवन से बच्चों में पाचन की क्रिया भी तेज होती है और हड्डियां मजबूत होती है. फलों के सेवन से फैट को कम करने में मदद मिलती है. आप उन्हें संतरा, कीवी, ब्लूबेरी, सेब, केला अनार दे सकते हैं.

2. दाल का सेवन
प्रोटीन से भरपूर दालें बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी हैं. दालों इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो भोजन के पाचन में भी मदद करता है. इससे कब्ज, अपच और गैस की समस्या में भी आराम मिलता है.

3. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, पोटैशियम, विटामिन ए,सी, बी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं. साथ ही सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसकी मदद से त्वचा और बाल के विकास में भी मदद मिलती है. आप बच्चों को सब्जियों का सूप बनाकर भी दे सकते हैं. आप पालक, मेथी, ब्रोकली, टमाटर और पत्तागोभी को डाइट में शामिल करें.

4. साबुत अनाज
वजन घटाने और उसे मोटापा कंट्रोल करने में साबुत अनाज मदद करता है. साबुत अनाज में फाइटिक एसिड, फाइबर, जिंक, आयरन, मैंगनीज और प्रोटीन पाए जाते हैं. इससे बच्चे का पेट भी हल्का रहता है और वह दिनभर ऊर्जावान भी महसूस करता है. साबुत अनाज में आप ओट्स, दलिया, काला चना, बाजरा और रागी खिला सकते हैं.

वजन घटाने के लिए इस तरह सेट करें बच्चों का डाइट प्लान

सुबह के वक्त उठते ही उन्हें फल या फलों से बनी स्मूदी पीने दें.
इसके साथ आप बच्चे को लो फैट मिल्क पीने को दे सकते है.
दोपहर के खाने से पहले सब्जियों से बना चिला/मूंग दाल चिला दें.
दोपहर में खाने से पहले सलाद भी खाने को दे सकते हैं.
लंच में मौसमी पत्तेदार सब्जियां भरपूर मात्रा में, एक-दो रोटी दें.
शाम के नाश्ते में ऑमलेट या अंडे उबालकर भी दे सकते है.
बच्चे को डिनर में दलिया, ओट्स या सूप पीने को दे सकते है.
रात में अगर बच्चे का मन हो तो एक कटोरी दे सकते है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info